अंतरराष्ट्रीय पैथोलॉजी कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर एम. एस. बल का सम्मान।

सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर में, एसोसिएशन ऑफ इंडियन पैथोलॉजिस्ट ऑफ नॉर्थ अमेरिका (AIPNA) द्वारा संयोजित सालाना कांफ्रेंस में पटियाला से रिटायर्ड डॉक्टर मनजीत सिंह बल का सम्मान किया गया। इस मीटिंग में अमेरिका, कनाडा समेत पूरे भारत से पैथोलॉजिस्ट भाग लेने के लिए पहुंचे थे। लखनऊ, बरेली, नई दिल्ली, आगरा, पांडिचेरी, भुवनेश्वर, मुंबई, लुधियाना, पीजीआई चंडीगढ़, 32 सेक्टर हॉस्पिटल, पटियाला, नासिक और हरियाणा के तकरीबन 500 डाक्टरों ने हिस्सा लिया। पंजाब के सेहत और परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने डॉक्टर बल समेत सभी सीनियर फैकल्टी का अभिनंदन किया। सम्मान के तौर पर गोल्डन टेम्पमल का प्रतीक चिन्ह, एक बैग और शॉल भेंट किया। डॉक्टर मनजीत बल पटियाला व अमृतसर के मेडिकल कॉलेज में भी प्रोफेसर और प्रमुख रह चुके हैं।डॉक्टर बल साइंटिफिक सेशन में चेयरपर्सन बने और साइंटिफिक पोस्टर्स का मूल्यांकन भी किया। इस मीटिंग के मुख्य ऑर्गेनाइजर पटियाला के डॉ. विजय कुमार बोदल, अमृतसर के डॉ. परमीत कौर बग्गा हेड ऑफ़ डिपार्मेंट और डॉ. जसप्रीत सिंह।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share