भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था ने आज सामाजिक समरसता अभियान के तहत आई.एस.बी.टी. सैक्टर 43, चण्डीगढ़ में ड्राईवर, कण्डक्टर और सफाई कर्मचारियों के ऊपर पुष्प वर्षा करके और मिठाई बांटकर दीवाली उत्सव मनाया।
श्री अनूप सरीन, समाजसेवी एवं संस्थापक, भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान ने सभी उपस्थित बंधुओं और बहनों को दीवाली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं और सभी ड्राईवर एवं कण्डक्टर भाई त्योहारों के दिनों में अपने परिवार को छोड़ कर यातायात सेवाएं प्रदान करते हैं, सभी यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य स्थान पर पहुंचाते हैं, जो अवश्य ही भरपूर सराहना के योग्य है और सभी नागरिकों के जीवन में इन भाइयों का अभूतपूर्व योगदान है जिसका हमारी संस्था भूरि-भूरि सम्मान करती है।
इस अवसर पर आई.एस.बी.टी. सैक्टर 43, चण्डीगढ़ में सी.टी.यू. के असिस्टैंट स्टेशन सुपरवाइज़र सतविन्दर सिंह ने बस स्टेशन की गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी और भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था की खुले शब्दों में सराहना की और टीम का धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर आई.एस.बी.टी. सैक्टर 43, चण्डीगढ़ से हरदीप सिंह, इंस्पैक्टर; सतिन्दर सिंह, इंस्पैक्टर; गौरव एवं नरेश कुमार, सिक्योरिटी सुपरवाइज़र; हरकेश सिंह और हाउस कीपिंग से करन, सोनिया, दीपा, सुरेश देवी, सुमिता, कुसम एवं भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था की ओर से विशव गुप्ता, डा. समर्थ खन्ना; मुरारी लाल अरोड़ा; राजिन्दर कुमार; राम लाल; विद्या सचदेवा; पवन कुमार; नरिन्दर कुमार शर्मा; सुनील दत्त; कमलेश शर्मा और जवाहर लाल गुप्ताआदि उपस्थित रहे।
