चण्डीगढ़: द डिवाइन लाइफ सोसाइटी द्वारा संचालित से. 29-ए स्थित शिवानंद आश्रम में तीन दिवसीय स्पिरिचुअल कांफ्रेंस व वार्षिक समारोह 21 23 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है जिसका विषय मन जीते जग जीत है। सोसाइटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों डॉ. रमणीक शर्मा व संजीव आनंद ने ये जानकारी देते हुए बताया कि इस स्पिरिचुअल कांफ्रेंस में ऋषिकेश स्थित स्थित सोसाइटी के मुख्यालय के महासचिव स्वामी अद्वैतानन्द महाराज व अन्य वरिष्ठ संतजन उपरोक्त विषय पर प्रवचन करेंगे।
उन्होंने बताया कि 21 मार्च दिन शुक्रवार को सांय छह बजे से भजन संध्या के साथ कार्यक्रमों का शुभारम्भ होगा व रात्रि आठ बजे प्रीती भोज होगा। 22 व 23 मार्च को स्पिरिचुअल कांफ्रेंस के कुल 5 सत्र होंगे जिनकी अवधि लगभग 2-2 घंटों की रहेगी।
22 मार्च को तीन सत्र होंगे। सुबह 8.30 बजे से पादुका पूजा व पहला सत्र होगा जबकि बाकी 2 सत्र सुबह 11.30 बजे व बाद दोपहर 3.30 बजे से होंगे। शाम को छह बजे से भजन संध्या रखी गई है। 23 मार्च को अंतिम दिन दो सत्र सुबह 8.30 बजे व 10.45 बजे से होंगे। सभी कार्यक्रमों के उपरान्त भोज प्रसादम् बरताया जाएगा।
22 मार्च को सुबह 6 बजे प्रभात फेरी व 23 मार्च को सुबह 630 बजे से गाइडेड मैडिटेशन भी होगा।
