ओवरऑल सस्टेनेबिलिटी एक्सीलेंस, ग्रीन कैंपस और लीडरशिप अवार्ड्स पर जमाया कब्जा
चंडीगढ़ 26 जुलाई 2025
चितकारा यूनिवर्सिटी, पंजाब ने सस्टेनेबिलिटी एक्सीलेंस अवार्ड 2025–26 जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों में अपना नाम दर्ज कराया है। यह पुरस्कार नेशनल एजुट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा, एम.एस.एम.ई. मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित सस्टेनेबिलिटी एक्सीलेंस अवार्ड्स के तहत प्रदान किया गया।
चितकारा यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित एक समारोह में पंजाब के 430 से अधिक उच्च शिक्षण संस्थानों ने इस आयोजन में भाग लिया, जिनमें से केवल 13 संस्थानों को अंतिम राउंड के लिए चुना गया। चितकारा यूनिवर्सिटी ने विभिन्न श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किये जिनमें : ओवरऑल सस्टेनेबिलिटी एक्सीलेंस अवार्ड 2025–26, डिस्ट्रिक्ट ग्रीन चैंपियनशिप अवार्ड 2025, ज़ीरो-वेस्ट कैंपस अवार्ड 2025 और वॉटर गार्डियंस अवार्ड 2025 शामिल हैं ।
इस अवसर पर सस्टेनेबिलिटी में व्यक्तिगत नेतृत्व को भी सम्मानित किया गया। डॉ. मधु चितकारा, सह-संस्थापक और प्रो-चांसलर – चितकारा यूनिवर्सिटी को “विज़नरी लीडरशिप अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन सस्टेनेबिलिटी एंड एजुकेशन” पुरस्कार से नवाज़ा गया, जो विश्वविद्यालय में हरित नवाचार और शैक्षणिक परिवर्तन के लिए उनके नेतृत्व को मान्यता देता है।
स्क्वाड्रन लीडर (डॉ.) रीना एंजेल, चेयरपर्सन, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर सस्टेनेबिलिटी, को उनके पर्यावरण-संवेदनशील नेतृत्व और पूरे कैंपस में हरित पहल को प्रेरित करने के लिए “बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड” प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, डॉ. मधु चितकारा ने नेशनल एजुट्रस्ट ऑफ इंडिया के सीईओ श्री समर्थ शर्मा का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने उच्च शिक्षा संस्थानों के सस्टेनेबिलिटी प्रयासों को सराहा। उन्होंने “विकसित भारत 2047” के दृष्टिकोण के अनुरूप, विश्वविद्यालय की हरित पहलों को और आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
सस्टेनेबिलिटी एक्सीलेंस अवार्ड्स में चितकारा यूनिवर्सिटी के शानदार प्रदर्शन ने इसे हरित शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय अग्रणी संस्थान के रूप में और अधिक सुदृढ़ किया है।
चितकारा यूनिवर्सिटी ने सस्टेनेबिलिटी एक्सीलेंस अवार्ड्स 2025–26 में मारी बाज़ी
