चंडीगढ़ साहित्य अकादमी ने पंजाबी लेखक की स्मूर्ति मे कार्यक्रम किया

 

 

चंडीगढ़ साहित्य अकादमी द्वारा रानी लक्ष्मीबाई भवन, सेक्टर 38, चंडीगढ़ में प्रख्यात पंजाबी लेखक शिरोमणि साहित्यकार मोहन भंडारी की स्मृति में एक साहित्यिक कार्यक्रम
रघुबीर सिंह सिरजना की अध्यक्षता मे किया
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जंग बहादुर गोयल और विशेष अतिथि श्रीमती निर्मला भंडारी की उपस्थित रहे कार्यक्रम मुख्य वक्ता अवतार सिंह पटांग ने मोहन भंडारी के लेखन कार्य और जीवन परिचय पर विस्तृत जानकारी दी कार्यक्रम आरम्भ मे उपस्थित सभी अतिथियो ने मोहन भंडारी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए विशेष अतिथि निर्मला भंडारी ने लेखक के साथ अपने अनुभवों को भी साझा किया कार्यक्रम मे चंडीगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. मनमोहन सिंह ने अतिथियों का परिचय करवा अकादमी की गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण दिया
कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए सुभाष भास्कर सचिव सीएसए ने बताया की
मोहन भंडारी का जन्म 14 फरवरी को संगरूर जिले के बनभोरा गांव में हुआ था. उनकी कहानी पुस्तक “मून दी आँख ” के लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया

इस कार्यक्रम मे मोहन भंडारी के पुत्र राजीव भंडारी और राहुल भंडारी ने भी भंडारी के साथ अपनी यादें साझा करते हुए संजीव भंडारी ने एक कविता सुनाई इसके साथ इस अवसर पर बलजीत गोवर्धन, गब्बी गुल चौहान, राज कुमार भूपिंदर मलिक, अधिवक्ता मनजिंदर संधू ने भी मोहन भंडारी के बारे में अपने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर रेखा मित्तल, ललिता पुरी, मनजीत कौर, हरबंस कौर गिल, सुरजीत सुमन भी उपस्थित रहे कार्यक्रम का समापन सीएसए के उपाध्यक्ष डॉ. अनीश गर्ग के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share