आपातकाल का काला सच जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा : देवशाली

26 जून को केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी चंडीगढ़ में
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आपातकाल पर किये जाने वाले कार्यक्रमों के संयोजक शक्ति प्रकाश देवशाली ने कहा कि लोकतंत्र की हत्यारी कांग्रेस द्वारा भारतवर्ष में लगाए गए आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आपातकाल के काले सच को जन-जन तक पहुँचाने हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा चंडीगढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
देवशाली ने बताया कि 26 जून को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री श्री हरदीप पुरी चंडीगढ़ में कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय ‘कमलम’ में आयोजित किये जाने वाले सेमिनार को सम्बोधित करेंगे। इस सेमिनार में आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले तथा इस प्रताड़ना को सहने वाले ‘लोकतंत्र सेनानियों’ का सम्मान भी किया जायेगा। श्री हरदीप पुरी इस अवसर पर एक प्रेस वार्ता को भी सम्बोधित करेंगे।
पर्यारवण की रक्षा हेतु भाजपा के संकल्प तथा आपातकाल के विरुद्ध संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों का स्मरण करते हुए ‘कमलम’ में पौधरोपण भी किया जायेगा। इसके अतिरिक्त श्री हरदीप पुरी युवाओं द्वारा आयोजित की जा रही ‘मॉक पार्लियामेंट’ में भी शामिल होंगे तथा आपातकाल के दौरान भारतवासियों को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा दी गई यातनाओं तथा प्रताड़नाओं को प्रदर्शित करती एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share