भारत विकास परिषद चंडीगढ़ की प्रांतीय बैठक संपन

भारत विकास परिषद द्वारा ब्रह्म ऋषि योग प्रशिक्षण महाविद्यालय सेक्टर 19 चंडीगढ़ में वार्षिक प्रांतीय बैठक संपन हुई बैठक की जानकारी देते हुए परिषद के महासचिव मंजीत सिंह ने बताया की आज की बैठक मे परिषद की समस्त शाखाओं के सदस्यों ने अपने विचार रखे और प्रांत अध्यक्ष डॉ. एमके वीरमानी ने संगठनात्मक शक्ति का उपयोग करके सामाजिक कार्य जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया इस अवसर पर प्रांत महासचिव और प्रांत वित्त सचिव डॉ. जसपिंदर कौर ने 2025-26 के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इसके साथ ही प्रांत के संयोजको, जिला समन्वयकों ने लगभग 400 परियोजनाओं के बारे मे जानकारी दी इस बैठक मे
प्रांत कार्यकारी समितिके नए सदस्यों की घोषणा की जिसमे टीआर वाधवा और गुरदीप सिंह को स्टेट पैटर्न, निर्मल अग्रवाल और सुधीर गुलाटी को प्रांत उपाध्यक्ष, एसआर शर्मा को प्रांत आयोजन सचिव, नवनीत गौड़ को प्रांत संयोजक संपर्क, उषा अरोड़ा को प्रांत संयोजक संस्कार, सुमन गुप्ता को प्रांत संयोजक-महिला सहभागिता, केके त्रिखा को प्रांत संयोजक सेवा और अजय सिंगला को प्रांत संयोजक पर्यावरण में शामिल किया गया।
इस बैठक मे
प्रांत निकाय ने जिला समन्वयक, सदस्यता चैंपियन, डॉ. जसपिंदर कौर-विकास रतन, राधिका-विकास रतन और उम्मा सिंघल विकास मित्र को उनके योगदान और प्रतिबद्धता के लिए स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया।
अजय दत्ता निर्देशक परिषद के मार्गदर्शक ने संगठनात्मक परिवर्तन के बारे मे कहा, ‘परिवर्तन प्रकृति का नियम है,” और नवनिर्वाचित अधिकारियों को पूर्व अधिकारियों के साथ सम्मान और गरिमा के साथ काम करना चाहिए। पंकज जिंदल क्षेत्रीय महासचिव ने पंच परिवर्तन के सिद्धांत को साझा किया
इस अवसर पर परिषद सीनियर पदाधिकारी
सोमनाथ शर्मा, भूपिंदर कुमार, पीके शर्मा, अशोक गोयल, गीता टंडन, डी एस देओल, नवनीत गौर, मीना राणा, राकेश कुमार दत्ता, जतिंदर गुंबर, एमपी अरोड़ा संदीप खन्ना, महेश गुप्ता, ललित चोपरा, विकास गोयल, सुशील शर्मा, अजय अग्रवाल, रूचि कपूर, परनेश अग्रवाल, कमल ग्रोवर, विनोद पंडित, प्रमोद आहूजा, हरबिलाश गुप्ता, निधि गुप्ता, सुकांत अबरोल सहित सभी शाखा अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक उपस्थित रहे

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share