अरुण सूद बने कैब और ऑटो चालकों के हीरो

चण्डीगढ़ : कैब और ऑटो चालकों ने आज उनकी मांगों को प्रशासन के समक्ष दमदार तरीके से उठाने व लागू करवाने पर बड़ी संख्या में पूर्व महापौर एवं पूर्व भाजपा प्रधान अरुण सूद के घर एकत्र होकर ढोल-नगाड़ों के साथ उनका धन्यवाद किया। यह कार्यक्रम हाल ही में लागू हुई एग्रीगेटर पॉलिसी के लिए आभार जताने के लिए रखा गया था। इस मौके पर आगे की रणनीति पर भी चर्चा हुई तथा न्यूनतम किराया दरों की अधिसूचना जल्द जारी करवाने एवं एग्रीगेटर नियमों में जो कमियाँ रह गई हुई हैं, उन पर सुधार के लिए चर्चा करने पर भी विचार विमर्श किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share