श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ सर्व सांझा सेवा मंडल की अहम बैठक संपन्न

  • नववर्ष कैलेंडर का विमोचन, 25 जनवरी को नए कार्यकारिणी चुनाव का ऐलान\

चंडीगढ़, 11 जनवरी।
श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ सर्व सांझा सेवा मंडल की एक आवश्यक बैठक मंडल के अध्यक्ष श्री तरसेम चंद शर्मा की अध्यक्षता में श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-42, चंडीगढ़ में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत मंडल के जनरल सेक्रेटरी श्री वासुदेव शर्मा द्वारा बाबा जी के जयकारे के साथ की गई।

बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान श्री ओम ठाकुर के अलावा श्री विजय राणा, श्री रोहित मोदगिल, श्री प्रवीण कुमार बाली, श्री रमेश सहोड़, श्री पी.सी. ठाकुर, श्री विक्रम मस्ताना, श्री नन्द लाल, श्री दिनेश कुमार तिवारी, श्री अश्विनी कुमार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ सर्व सांझा सेवा मंडल द्वारा नववर्ष कैलेंडर का विमोचन मुख्य अतिथि श्री रमेश सहोड़, स्टेट को-कन्वीनर (सेल्स एंड डिपार्टमेंट) भाजपा चंडीगढ़ एवं प्रभारी भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा किया गया।

बैठक में मंडल के विभिन्न कार्यों और आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। जानकारी दी गई कि मंडल का कार्यकाल दो वर्षों का होता है और वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने को है। नई कार्यकारिणी के चुनाव 25 जनवरी 2026 को कराए जाएंगे।

बैठक में यह भी बताया गया कि मंडल द्वारा प्रत्येक वर्ष मार्च-अप्रैल माह में बाबा जी की शोभायात्रा तथा अक्तूबर-नवंबर में वार्षिक समारोह आयोजित किया जाता है। इसके साथ ही भक्तों द्वारा सुझाव दिया गया कि मंडल की ओर से बाबा जी के भक्तों के लिए धार्मिक स्थलों की यात्राओं का आयोजन भी किया जाए, जिस पर सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से सहमति जताई

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share