अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने चंडीगढ़ महिला कांग्रेस और चंडीगढ़ एनएसयूआइ के नए अध्यक्षों की नियुक्ति की

 

चंडीगढ़।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने चंडीगढ़ महिला कांग्रेस और चंडीगढ़ एनएसयूआइ के नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। नंदिता हुड्डा को चंडीगढ़ महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि सिकंदर बूरा को चंडीगढ़ एनएसयूआइ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस आशय के पत्र जारी किए हैं।

यह बताना उचित होगा कि दोनों के नाम की संस्तुति चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच एस लकी ने की थी।

आज दोनों नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच एस लकी से मुलाकात की और उनके सहयोग के लिए उनका आभार जताया। एच एस लकी ने कहा कि इन नियुक्तियों से संगठन को मजबूती मिलेगी और जल्द ही संगठन में बड़ा बदलाव होगा। लकी ने उनसे शहर की महिलाओं और छात्र समुदाय के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share