AAP–कांग्रेस गठबंधन लोकतंत्र और महिला सम्मान के लिए खतरा: संजीव राणा

चंडीगढ़।
भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के एक बार फिर साथ आने पर कड़ा हमला बोला है। भाजपा के स्टेट महामंत्री संजीव राणा ने कहा कि सत्ता की कुर्सी के लिए दोनों दल किसी भी हद तक जा सकते हैं। चंडीगढ़ में एक महिला को उसके घर से उठाए जाने की घटना केवल कानून-व्यवस्था का मामला नहीं, बल्कि यह महिला सम्मान, लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों पर सीधा हमला है।

संजीव राणा ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास लोकतंत्र को कुचलने से भरा रहा है। देश आज भी उस काले दौर को नहीं भूला है जब इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने के लिए आपातकाल थोप दिया था। आज वही सोच आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस के गठबंधन में साफ दिखाई दे रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि AAP–कांग्रेस का यह अवसरवादी गठबंधन महिलाओं की सुरक्षा, नागरिक स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए गंभीर खतरा है। सत्ता के नशे में दोनों दल कानून और संविधान को दरकिनार कर राजनीतिक विरोध को दबाने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रहे हैं।

भाजपा स्टेट महामंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ी है और AAP–कांग्रेस के इस अलोकतांत्रिक व दमनकारी गठबंधन का हर स्तर पर विरोध करती रहेगी।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share