हिम एकता वेलफेयर महासंघ द्वारा एक पौधा सिद्ध जोगी के नाम का लगाया

पंचकूला :(। ):- हिम एकता वेलफेयर महासंघ रजिस्टर्ड पंचकूला द्वारा मोदी जी के मनकी बात कार्यक्रम के उपरांत एक पौधा सिद्ध जोगी के नाम के मिशन के तहत लगाया गया। महासंघ के प्रमुख फाऊंडर अध्यक्ष विक्रांत शर्मा ने बताया कि महासंघ समय समय पर समाजिक कार्य करता रहता है। होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करना तथा उन्हें हौसला अफजाई के लिए कार्य करना। महासंघ द्वारा हर महीने के ज्येष्ठ रविवार को खीर का लंगर का आयोजन किया जाता है।
महासंघ का उद्देश्य की हिमाचली भाईचारे को बढ़ावा देना।ओर महासंघ ने पंचकूला में महासंघ का अपना हिम एकता भवन हो उसको लेकर भी महासंघ पूरी तरह से कार्यरत है ।ओर किसी भी एक चौंक का नाम हिम एकता रखने की प्रशासन से अपील भी की है। महासंघ के प्रमुख संगठन सचिव को पूरा अधिकार संगठन को लेकर कार्यरत होना,प्रचार-प्रसार करना, सदस्यता अभियान शुरू करना , संगठन की मजबूती के लिए अलग-अलग कमेटी को कार्यभार सौंपना होगा।
इस अवसर पर महासंघ की कार्यक्रम कमेटी के प्रमुख वितसचिव उमेश शर्मा , सह वित्त सचिव रणसिंह ठाकुर, उप चेयरमैन विनोद शर्मा व देशराज, प्रेस सचिव अश्विनी शर्मा बरवाला, लंगर कमेटी के उपप्रधान प्रवीण बाली, तिलकराज राणा, विनोद ढकौली उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share