चंडीगढ़ ( )श्रीराधा कृष्ण मंदिर सेक्टर 40 चंडीगढ़ में पितृपक्ष (श्राद्ध पश्र) के पावन अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा श्री उद्धव कौंदड जी, महाराज, भागवत व्यास सहारनपुर वाले के श्री मुख से 8 सितम्बर से 13 सितम्बर तक प्रतिदिन सांय 4 बजे से 6-30 बजे तक मंदिर परिसर मे होगी और 14 सितम्बर को कथा विराम प्रात 10 बजे से 12-30 बजे तक होगी आज इस कथा के उपलश पर भव्य कलश यात्रा बैंड बाजो के साथ मंदिर प्रधान बी पी अरोड़ा और महासचिव विनय कपूर समस्त कार्यकरणी सदस्यों के साथ महिला संकीर्तन मंडली के सदस्यों और भगतों के साथ कलश यात्रा शिव शक्ती मंदिर सेक्टर 40 सी से होती हुई कथा स्थल पर सम्पन्न हुई इस अवसर पर महिलाओ द्वारा संकीर्तन मे राधे-राधे गोविंद की ध्वनि से वातावरण कृष्णमय किया आज
श्री उद्धव कौंदड जी, महाराज द्वारा भक्तो को श्रीमद्भागवत की कथा सुनाते हुए उन्होंने सभी भक्तों को श्रीभागवत कथा जी की अद्भुत महिमा सुनाई। उन्होंने बड़े सुंदर रूप से समझाते हुए कहा कि किस प्रकार धुंधुकारी नाम का प्रेत भी इस पुराण के श्रवण करने से मोक्ष का अधिकारी हो गया। इस के साथ-साथ महाराज श्री ने वृंदावन धाम की अनेक मधुर मधुर लीलाएं, श्री श्यामा एंव उन के भक्तों के चरित्र का भी वर्णन किया। महाराज श्री ने बड़े ही सुन्दर भजन भी सुनाए जिन पर भक्तो ने खूब नृत्य किया। कार्यक्रम मे मंदिर कमेटी के समस्त मेंबर उपस्थित रहे कार्यक्रम उपरांत आरती कर प्रसाद वितरित किया गया
श्रीराधा कृष्ण मंदिर द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली
