सांझा मुलाजम मंच, पुडा द्वारा रखे रामायण पाठ का भोग डाला

  • गमाडा, सीटीपी, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड और ग्रामीण विकास विभाग ने भी दिया योगदान
  • पुडा की मुख्य प्रशासक नीरू कत्याल गुप्ता, आईएएस ने पूजा करके किया था शुभारम्भ

मोहाली : सांझा मुलाजिम मंच, पुडा ( पंजाब शहरी योजना और विकास प्राधिकरण ) के नेतृत्व में गमाडा, सीटीपी, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से को पुडा भवन, सेक्टर-62 में रामायण का पाठ रखा गया। पाठ का शुभारम्भ पुडा की मुख्य प्रशासक नीरू कत्याल गुप्ता, आईएएस द्वारा गत रोज पूजा के साथ किया गया। रामायण का पाठ श्री हरि संकीर्तन मंडली, फेज-1 द्वारा किया गया और उपस्थित संगत को श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उच्च और शुद्ध जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। आज पाठ के पूर्ण होने के उपरांत भोग डाला गया व अटूट भंडारा बरताया गया।

संस्था के प्रेस सचिव एवं पुडा के वरिष्ठ सहायक हरपिंदर सिंह ने बताया कि इस अवसर पर गमाडा के मुख्य प्रशासक मुनीश कुमार, आईएएस, वि‍त्त और लेखा के अतिरिक्त मुख्य प्रशासक बलविंदर सिंह, आईआरएस, पुडा की अतिरिक्त मुख्य प्रशासक सुश्री इनायत, पीसीएस, गमाडा के अतिरिक्त मुख्य प्रशासक सरदार अमरिंदर सिंह टिवाना, पीसीएस, हाउसिंग के प्रमुख अधिकारी शिवराज सिंह बल्ल, पीसीएस और पुडा-गमाडा के मुख्य अभियंता अनुज सहगल ने इसमें भाग लिया और पाठ का आनंद लिया।
स्थानीय विधायक सरदार कुलवंत सिंह की अस्वस्थता के कारण उनके प्रतिनिधि ने इस पाठ में भाग लिया। इसके अलावा, आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आभा बंसल भी अपने साथियों सहित इस पाठ में शामिल हुईं।
रामायण पाठ का आयोजन सांझा मुलाजम मंच, पुडा के अध्यक्ष मंजीत सिंह और महासचिव मुकेश कुमार के नेतृत्व में किया गया जिसमें प्रमुख लेखा अधिकारी ममता शर्मा, विशेष सचिव एके बातिश, पीआरओ पंकज शुक्ला, कानूनी सलाहकार विपिन जेठी, वरिष्ठ लेखा अधिकारी सुनील अरोड़ा, एडीओ श्रीमती सरला देवी, निजी सचिव सतीश कुमार, सुपरिटेंडेंट संजीव कुमार, वरिष्ठ सहायक पांडे, अधीक्षण अभियंता वरुण गर्ग, एडीओ प्रशासन मदन, एईओ बचित्तर सिंह, एडीओ श्रीमती उमा कांत, एसडीओ साहिल ग्रोवर, रोहित कुमार और करण शर्मा, ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष प्रगट सिंह, मदन, अधीक्षक मनोज शर्मा, संजय सूद, वरिंदर शर्मा, अमनदीप चौधरी, परविंदर सिंह, हेमंत सिंगला, बछित्तर सिंह, हरपिंदर सिंह, सुनील कुमार, सुश्री वंदना, अधीक्षक मनजीत कौर, दपींदर कौर, अनीता, निर्मला कौर, गिरीश, राजा राम, सुमेर, सुखदेव सिंह फिटर, चरणजीत कौर, रविंदर कौर, पूर्व अध्यक्ष सरदार महिंदर सिंह मलोआ, पूर्व वरिष्ठ अध्यक्ष सरदार शमशेर सिंह और पूर्व महासचिव सरदार बलवीर मसीह आदि भी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share