वार्ड नंबर 7 से समाज अधिकार कल्याण पार्टी के उम्मीदवार हसीन खान ने दाखिल किया नामांकन पत्र

  • जनता के अधिकारों की लड़ाई और वार्ड के सर्वांगीण विकास को लेकर चुनाव मैदान में उतरे हसीन खान

चंडीगढ़:- चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।नामांकन पत्र दाखिल करने की कल 26 नवंबर से शुरुआत हो गई है। नामांकन पत्र दाखिल करने का आज दूसरा दिन था। इसी कड़ी में समाज अधिकार कल्याण पार्टी की ओर से वार्ड नंबर 7 के उम्मीदवार हसीन खान ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी मैदान में औपचारिक रूप से ताल ठोक दी।

हसीन खान ने 27 नवंबर 2026 को सेक्टर-9, चंडीगढ़ में पुलिस मुख्यालय के नजदीक स्थित एडिशनल बिल्डिंग में डी पी आई कार्यालय में अधिकारी नितिन सिंगला के पास अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड नंबर 7 से चुनाव लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए क्षेत्र की जनता से सहयोग और समर्थन की अपील की।
इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शम्भू बैनर्जी, स्थानीय अध्यक्ष एडवोकेट दान बहादुर सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड के लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना, आम जनता को उनके अधिकार दिलाना और क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना है। उन्होंने कहा कि वार्ड के प्रत्येक निवासी की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना तथा लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

हसीन खान ने कहा कि राजनीति उनके लिए केवल चुनाव लड़ने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की सेवा करने और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होने का एक अवसर है। वह जनता के विश्वास और सहयोग के साथ वार्ड नंबर 7 को विकास की नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

समाज अधिकार कल्याण पार्टी की ओर से भी वार्ड नंबर 7 में जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने और आम लोगों के अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प व्यक्त किया गया।

नामांकन दाखिल करने के बाद हसीन खान मौली जागरा ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे उन्हें अपना आशीर्वाद, समर्थन और सहयोग प्रदान करें, ताकि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए वार्ड के विकास और कल्याण के लिए काम कर सकें।

समाज अधिकार कल्याण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शम्भू बैनर्जी का कहना है कि पार्टी आम जनता के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतर रही है। हसीन खान मौली जागरा ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस चुनाव में अपना सहयोग और समर्थन देकर जनहित की आवाज को मजबूत बनाएं।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share