अक्षय शर्मा लोकसभा स्पीकर का आशीर्वाद लेने पहुंचे दिल्ली

मुलाकात के दौरान पंजाब के आगामी विधानसभा चुनावों के सियासी समीकरणों पर भी हुई विस्तार से चर्चा

अमृतसर। अमृतसर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा विशेष तौर पर दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान जहां ओम बिरला ने उनकी हौसला अफजाई की, वहीं पंजाब के आगामी विधानसभा चुनावों में सियासी समीकरणों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान अक्षय शर्मा ने पंजाब के मौजूदा राजनीतिक माहौल और प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर लोकसभा स्पीकर के समक्ष विचार साझा किए। उन्होंने अमृतसर हल्का उत्तरी से जुड़े कई अहम मुद्दों के बारे में भी जानकारी दी ओर उनके हल पर चर्चा की। वहीं, ओम बिरला ने उन्हें सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहते हुए जनसेवा को प्राथमिकता देने और लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने के लिए प्रेरित किया।

अक्षय शर्मा ने इस मुलाकात को अपने लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और आशीर्वाद उन्हें समाज एवं क्षेत्र की सेवा के लिए और अधिक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि हल्का उत्तरी के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाए।

इस मुलाकात को राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि कुछ ही समय में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ओर अक्षय शर्मा इस समय हल्का उत्तरी के प्रबल दावेदार हैं।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share