चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव अकेले और पूरी मजबूती से लड़ेगी समाजवादी पार्टी: डॉ. विक्रम यादव*

*चंडीगढ़:* आगामी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार, समाजवादी पार्टी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में बिना किसी गठबंधन के अकेले ही पूरे दमखम के साथ अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी।

समाजवादी पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रम यादव ने चंडीगढ़ इकाई पर भरोसा जताने और इस दूरदर्शी निर्णय के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी के साथ-साथ *चंडीगढ़ प्रभारी सरदार कुलदीप सिंह भुल्लर जी* का भी *हार्दिक आभार एवं कोटि-कोटि धन्यवाद* व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व एवं प्रभारी जी के कुशल मार्गदर्शन व आदेशानुसार ही अब आगामी चुनाव की पूरी रूपरेखा तैयार की जाएगी और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ताकत व निष्ठा के साथ चुनावी मैदान में उतरेगा।

डॉ. विक्रम यादव ने आगे कहा कि चंडीगढ़ की जनता पारंपरिक दलों की नीतियों से ऊब चुकी है और शहर के बुनियादी विकास, स्वच्छता व जनहित के मुद्दों पर एक मजबूत विकल्प चाहती है। समाजवादी पार्टी अपनी जन-कल्याणकारी नीतियों और ‘साइकिल’ के चुनाव चिन्ह के साथ शहर के सभी वार्डों में मजबूती से चुनाव लड़ेगी और निगम में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share