किस्मत वालों को मिलता श्याम तेरा दरवार

  • भक्तिमय माहौल के बीच संपन्न हुआ बाबा खाटू श्याम जी का 28वाँ विशाल संकीर्तन महोत्सव,

खाटू श्याम के भजनों की अमृत वर्षा पर झूमते रहे हजारों श्रद्धालु

चंडीगढ़, (15 नवंबर 2026)
श्री खाटू श्याम प्रचार मण्डल (पंजी.), चण्डीगढ़ द्वारा आयोजित 28वाँ श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव शनिवार, 14 नवंबर 2026 की रात को अत्यंत भक्तिभाव, उल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। सेक्टर-32ए स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में सायं 05:30 बजे से शुरू हुआ यह पावन संकीर्तन प्रभु इच्छा तक अविरल चला। इस पावन अवसर पर ट्राइसिटी , हरियाणा, पंजाब और दिल्ली से आए कई प्रमुख खाटू श्याम भक्तों और हजारों श्रद्धालुओं ने अपनी हाजिरी लगाई।
मण्डल के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव के दौरान बाबा खाटू श्याम जी का अलौकिक और नयनाभिराम भव्य श्रृंगार, छप्पन भोग और अखण्ड ज्योति भक्तों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। मण्डल द्वारा पूर्व मंत्री सीता राम सिंगला के सपुत्र सुनील सिंगला व अन्य गणमान्य अतिथियों का पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व सम्मान किया गया। पूरा मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों और इत्र की सुगंध से सराबोर रहा।
इस भव्य संकीर्तन महोत्सव में देश के प्रसिद्ध भजन सम्राटों ने अपनी सुरीली आवाज और भावपूर्ण भजनों के माध्यम से बाबा श्याम को रिझाया। कार्यक्रम में श्री संजय पारीक, श्री संजय खेमका, श्री महावीर अग्रवाल, श्री धर्म नगर, श्री अश्वनी शर्मा और पंडित रविंद्र शास्त्री ने एक से बढ़कर एक सुरमयी भजनों की प्रस्तुतियाँ दीं, जिन पर श्रद्धालु देर रात तक भावविभोर होकर झूमते और नृत्य करते रहे।
मण्डल द्वारा कीर्तन में पहुंचे हजारों श्याम भक्तों के लिए बैठने और सुचारू रूप से दर्शन करने की बेहतरीन व्यवस्था की गई थी। इस पावन अवसर पर शाम 7:30 बजे से ‘श्याम रसोई’ के माध्यम से विशाल भण्डारे (प्रसादी) का वितरण शुरू हुआ, जो देर रात तक अनवरत चलता रहा अंत में मण्डल अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों, भक्तों, सेवादारों और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। है, श्याम तेरा दरबार

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share