सेक्टर-46 दशहरा कमेटी का पुनर्गठन, जतिंदर भाटिया फिर बने चेयरमैन-कम-चीफ पैट्रन

चंडीगढ़, 5 अक्तूबर
श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी, सेक्टर-46 के पुनर्गठन को लेकर सेक्टर-46 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर के सभागार में कमेटी की आम बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जतिंदर भाटिया को एक बार फिर दशहरा कमेटी का चेयरमैन-कम-चीफ पैट्रन चुना गया। फिर से यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर जतिंदर भाटिया ने सभी कमेटी सदस्यों का उन पर पुनः विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने कमेटी के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की।
नई कार्यकारिणी में नरेंद्र भाटिया को अध्यक्ष, सुशील सोवत को महासचिव, आर.के. आनंद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा बलविंदर सिंह ‘उत्तम’ , जसपाल सिंह, के.के. अरोड़ा, एम.एल. जिंदल, के.सी. सचदेवा और हेमराज शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा डी.डी. शर्मा और आर.के. जोशी को वित्त सचिव, जबकि सुमित गुप्ता, अशोक भगत, राजेश विमल और तरनजीत चावला को उप वित्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई। संदीप शर्मा, नरेश भाटिया, गुलशन और राकेश सेठी को सचिव तथा संचित गर्ग और अंकुर को उप सचिव नियुक्त किया गया। बैठक के बाद जतिंदर भाटिया ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दशहरा पर्व पूरी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दशहरा समारोह को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए कमेटी के सदस्य मिलकर कार्य कर रहे हैं।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share