श्री नीलकंठ बालाजी सेवा समिति द्वारा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन

विषय: आज श्री नीलकंठ बालाजी सेवा समिति द्वारा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया और निशुल्क CATARACT FREE HARAYANA के तहत फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया।

पंचकूला सेक्टर 14, दिनक 26 सितम्बर 2026 – श्री नीलकंठ बालाजी सेवा समिति (पंजीकृत संस्था 2115) द्वारा स्थित प्राचीन मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना एवं सेवा कार्य निरंतर जारी हैं।आज विशेष आयोजन के तहत CATARACT FREE HARAYANA के संदर्भ में फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया।जिस में लोगों ने बढ़ चढ़ कर बाग लिया।

पंचकूला के मेयर बंसल जी और अन्य पद अधिकारियों अनिल दूबे जी ,श्री शेखर पांडे जी ने शामिल हो कर हमारा उत्साह बढ़ाया और पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।

समिति के पदाधिकारियों श्री निर्मल सिंह ,किशोर मंटू ,शिव पवार , शरणजीत जी ,राजेश जी ,रोशन लाल,गिरजेश जी,पवन शर्मा जी,वनिता जी,ज्योति जी,चंद्र कला जी,आशा जी ने बताया कि मंदिर में भगवान शिव एवं बालाजी महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। समिति द्वारा मंदिर परिसर की साफ-सफाई, श्रृंगार एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

समिति ने सभी भक्तों से मंदिर में आकर दर्शन करने और सेवा कार्यों में सहयोग करने की अपील की है।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share