गोगा जाहरवीर शोभायात्रा कमेटी, चंडीगढ़ ने इंदल भगत को किया सम्मानित

चंडीगढ़:– गोगा जाहरवीर शोभायात्रा कमेटी, चंडीगढ़ की ओर से इंदल भगत को सम्मानित किया गया। इंदल भगत पिछले 31 दिनों से लगातार सेवा में सहयोगी रहे। उनके यह सेवा भावना 18 तारीख को संपन्न होने जा रही है। गोगा जाहरवीर शोभायात्रा कमेटी द्वारा 18 सितंबर को निकाली जाने वाली शोभायात्रा के अवसर पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

इस अवसर पर गोगा जाहरवीर शोभायात्रा कमेटी के प्रधान संदीप कुमार और उपाध्यक्ष संदीप कांगड़ा भी उपस्थित रहे। साथ ही नयागांव के एमसी प्रमोद भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

विरमपाल, चंदीराम, राम, राजू खलीफा और जगदीश द्वारा पगड़ी बांधकर इंदल भगत को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें एक फोटो भी भेंट की गई।

कार्यक्रम में सामिया, नरेश कुमार, मनोज लारा और अशोक भी इस दौरान उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share