मोहाली में 16 सितंबर को लगेगा विशाल मुफ्त आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक मेडिकल कैंप

मोहाली, 14 सितंबर:’स्वस्थ लोग, स्वस्थ भारत’ मुहिम के तहत आयुष मंत्रालय के सहयोग से एक विशाल मुफ्त आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक मेडिकल कैंप का आयोजन 16 सितंबर 2026 (बुधवार) को किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयुष्मान आरोग्य केंद्र, फेज़ 9, मोहाली में लगाया जाएगा।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कैंप इंचार्ज डॉ. जपनीत शर्मा ने बताया कि इस शिविर का आयोजन आयुर्वेद निदेशालय पंजाब के निदेशक डॉ. रमन खन्ना और ज़िला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. ज्योति बब्बर के दिशा-निर्देशों व सहयोग से किया जा रहा है। इस अवसर पर कैंप में अनुभवी डॉक्टरों द्वारा मुफ्त आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक परामर्श दिया जाएगा और दवाइयाँ भी मुफ्त वितरित की जाएंगी। इसके साथ ही सभी आगंतुकों के लिए मुफ्त ब्लड शुगर (डायबिटीज) जाँच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।इस शिविर को लेकर ज़िला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने क्षेत्र के निवासियों से अपील करते हुए कहा, “आपका स्वास्थ्य, हमारी प्राथमिकता के संकल्प के साथ इस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए अधिक से अधिक लोग इस शिविर में पहुँचकर इस प्राकृतिक व मुफ्त उपचार का लाभ उठाएं।”

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share