पूज्य स्वामी लाल जी महाराज एवं गुरु श्री सुधांशु जी महाराज के सान्निध्य में दो दिवसीय ‘दिव्य योग भक्ति सत्संग’ 12 और 13 सितंबर को

पंचकूला, 10 सितंबर: परम पूज्य स्वामी लाल जी महाराज एवं पूज्य गुरु श्री सुधांशु जी महाराज के पावन सान्निध्य में पंचकूला में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 12 सितंबर (शनिवार) को शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक आनंदमय भक्ति सत्संग का आयोजन शिवधाम आश्रम, मोरनी रोड, सेक्टर-31, पंचकूला में होगा। इसके अगले दिन, 13 सितंबर (रविवार) को शाम 4:30 बजे से 7:00 बजे तक योग दिव्य मंदिर, सेक्टर-12, पंचकूला में ‘दिव्य योग भक्ति सत्संग’ का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजनों और योग-सत्संग की दिव्य गंगा बहेगी

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share