(परिवारों की सहभागिता ने समारोह को बनाया यादगार, बच्चों के लिए भी रहा खास आयोजन)
‘फोटोग्राफर्स फैमिली ग्रुप’ द्वारा अपना 5वां वार्षिक समारोह कल, 5 सितंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-22बी स्थित एक होटल में बड़े ही हर्षोल्लास और पारिवारिक माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर ग्रुप के सदस्यों के साथ उनकी पूरी फैमिली और बच्चे भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी परिवारों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस मिलन समारोह को एक यादगार शाम में बदल दिया।
कार्यक्रम में मनोरंजन और पारिवारिक मिलन के साथ-साथ सभी परिवारों के लिए विशेष उपहार भेंट किए गए। वहीं, समारोह में शामिल बच्चों के लिए भी विशेष रूप से रिटर्न गिफ्ट की व्यवस्था की गई, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर फोटोग्राफर्स फैमिली ग्रुप के चेयरमैन श्री विनोद सिंह चौहान ने सभी परिवारों, ग्रुप के सदस्यों तथा वरिष्ठ सदस्यों का समारोह में शामिल होने और आयोजन को सफल बनाने के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के पारिवारिक आयोजन सदस्यों के बीच आपसी जुड़ाव, प्रेम और भाईचारे को और मजबूत करते हैं।
ग्रुप के प्रधान रोशन बहुगुणा, जनरल सेक्रेटरी सूरत रावत तथा ज्वाइंट सेक्रेटरी गुरमीत सिंह ने भी सभी सदस्यों और उनके परिवारों का स्वागत करते हुए समारोह में सहभागिता के लिए उनका अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर ग्रुप के सदस्य श्री रमेश चंद, सुनील भट्ट, नागी, भंवर चौहान, अब्बल, नीरज, जग्गी सिंह, जयबीर, लक्ष्मण, प्रताप, रायसिंह, गणेश, मेहरबान, भुवन, विजय एवं नवीन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
