सीपीए द्वारा सुख फाउंडेशन के सहयोग से लगाए रक्तदान शिविर में 74 फोटोग्राफर्स ने किया रक्तदान

77वीं बार रक्तदान करने वाले इन्दर वर्मा को सीपीए ने किया सम्मानित

चण्डीगढ़ : आज विश्व फोटोग्राफी दिवस है। इस अवसर पर चण्डीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन (सीपीए) ने सुख फाउंडेशन के सहयोग से वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

शिविर की अध्यक्षता सीपीए के चेयरमैन जेपीएस गर्चा ने प्रेसिडेंट सरोज चौहान एवं जनरल सेक्रेटरी सुनील भट्ट की उपस्थिति में की।

सुख फाउंडेशन के संस्थापक श्री अमित दीवान उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस पुण्य कार्य में बड़ी संख्या में सीपीए के सदस्यों और शहरवासियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। स्वास्थ्य विभाग और सुख फाउंडेशन की मेडिकल टीम ने शिविर में रक्त संग्रह किया। शिविर में 74 फोटोग्राफर्स ने रक्तदान किया।

इस रक्तदान शिविर की खास बात ये रही कि इसमें फोटोग्राफी के पेशे से कई वर्षों से जुड़े इन्दर वर्मा ने 77वीं बार रक्तदान किया।

सीपीए ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

चेयरमैन जेपीएस गर्चा ने इस मौके पर कहा कि कहा कि फोटोग्राफी के साथ-साथ समाज सेवा भी सीपीए का मुख्य उद्देश्य है। रक्तदान महादान है इस तरह के आयोजन आगे भी किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम में सीपीए के सभी पदाधिकारी, एवं सभी सदस्य उपस्थित रहे। और केक काट कर वर्ल्ड फ़ोट डे मनाया गया मीडिया एडवाइजर अजय कुमार ने बताया की इसमें सभी फोटोग्राफर्स ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share