रिदम ऑफ डांस एकेडमी द्वारा होटल एसीआर, मोहाली में ‘तीज महोत्सव’ का भव्य आयोजन


‘अ रिदम ऑफ डांस एकेडमी’ खरड़ द्वारा होटल ए.सी.आर मोहाली में तीज के पावन अवसर पर एक अत्यंत भव्य और रंगारंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस उत्सव में 100 से अधिक महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को बेहद यादगार बना दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन हरदीप सिंह घई ने अपने शानदार और जीवंत अंदाज में किया, वहीं इस खूबसूरत शाम के यादगार पलों को कैमरे में कैद करने की शानदार जिम्मेदारी राह प्रोडक्शन की रही। ​
सेलिब्रिटी गेस्ट्स ने शो की शोभा बढ़ाई,जिनमे मशहूर इंस्पिरेशनल वुमन गगन बरार ने बतौर वी.वी.आई.पी. गेस्ट हिस्सा लिया व महिलाओं को प्रेरित किया। सेलिब्रिटी गेस्ट तनवी नागी की उपस्थिति ने समारोह में चार चांद लगा दिए।
​अजय गिल: मशहूर सिंगर गेस्ट अजय गिल ने भी शिरकत कर दर्शकों का उत्साहवर्धन किया। बीजेपी की नेत्री मिली गर्ग ने वी.आई. पी. गेस्ट के रूप मे उपस्थित रही।
​सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और मनोरंजक गतिविधियों के
​कार्यक्रम की शुरुआत ढोली द्वारा बजाए गए ढोल की थाप के साथ हुई, जिस पर महिलाओं ने जमकर गिद्धा, बोलियाँ और भांगड़ा प्रस्तुत किया। डीजे की धुनों और शानदार डांस परफॉर्मेंस ने माहौल को पूरी तरह से उत्सवी बना दिया।
​इसके अलावा कार्यक्रम में
​महिलाओं ने आकर्षक पारंपरिक परिधानों में रैंप वॉक कर अपना जलवा बिखेरा। कई तरह के मनोरंजक खेलों का आयोजन हुआ और विजेताओं को विभिन्न आकर्षक टाइटल्स दिए गए। सभी को ख़ास रिटर्न गिफ्ट्स देकर सम्मानित किया गया।
​कार्यक्रम की अभूतपूर्व सफलता पर उपस्थित सभी अतिथियों और प्रतिभागियों ने आयोजिका वंदना पाठक को ढेरों बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दीं। सभी ने उनके इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उनसे भविष्य में भी ऐसे ही शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया।
​कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं में आगामी ‘करवा चौथ’ के भव्य आयोजन को लेकर भी खासा उत्साह देखने को मिला और सभी, अभी से उसके इंतजार में नजर आए।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share