महफ़िल नाइट सौलफुल संगीत और लाइव परफॉर्मेंस वाली एक शाम का आयोजन

इससे पहले बेवफा हो जाये,क्यों ना दोस्त हम जुदा हो जाए: नवरुही मधुर्या

 

नवरुही मधुर्या के द्वारा
मालोया स्टूडियो मे करवाया कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पूनम शर्मा ने बताया की इस
महफ़िल नाइट मे सूफ़ी, ग़ज़ल और म्यूज़िकल वाइब्स से भरी एक खूबसूरत शाम का आयोजन मलोया स्टूडियोज़ दुर्गा माता मन्दिर मलोया चंडीगढ़ मे हुआ
इस अवसर पर मुख्य सिंगर्स रजनीश, पूनम शर्मा, अजय पाराशर,
नवरुही माधुर्य, ने अपने अपने गीत गजल पेश किये इस अवसर पर इनका साथ म्यूज़िशियन टीम ने दिया जिसमे तबला पर तुषार ,ऑक्टोपैड पर गुरप्रीत सिंह, ढोलक पर विकास, कीबोर्ड पर रणवीर सिंह, बांसुरी पर रॉमी सहित सभी कलाकारों ने
म्यूज़िकल वाइब्स से भरी एक खूबसूरत शाम को सफल बनाया कार्यक्रम उपरांत सभी संगीतकरो का धन्यवाद देते हुए आयोजक
नवरुही मधुर्या ने बताया की वह भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा से जुड़ा एक समर्पित कलाकार हे जिसका संबंध प्रसिद्ध शाम चौरासी घराना से है
पेशेवर रूप से विभिन्न प्रकार के संगीत कार्यक्रम किये जिनमें विशेष रूप से सूफी नाइट, ग़ज़ल नाइट, भजन संध्या, तथा अन्य सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम शामिल हैं।नवरुही मधुर्या ने बताया की उनका उद्देश्य केवल मनोरंजन करना नहीं, बल्कि श्रोताओं को संगीत के माध्यम से आत्मिक शांति और भावनात्मक जुड़ाव का अनुभव कराना और बताया की वह
सिर्फ एक कलाकार ही नहीं, बल्कि एक शिक्षक के रूप में भी पिछले 17 वर्षों से संगीत की शिक्षा भी दे रहे है कार्यक्रम उपरांत उपस्थित सभी को रिफ्रेसमेंट दिया

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share