जीरकपुर/मोहाली/चंडीगढ़, 15 जुलाई
वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका, जीरकपुर-चंडीगढ़ में 11वें वार्षिक मैंगो फेस्टिवल का आयोजन 17 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। यह फेस्टिवल प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से रात 11:00 बजे तक चलेगा, जिसमें आम से तैयार विशेष व्यंजनों का स्वाद लेने का अवसर मिलेगा।
होटल प्रबंधन के अनुसार, फेस्टिवल में ऑर्गेनिक फार्म से लाए गए प्राकृतिक रूप से उगाए गए आमों का उपयोग किया जाएगा। मेन्यू में पेय पदार्थ, सलाद, मुख्य व्यंजन और डेजर्ट की विशेष श्रृंखला तैयार की गई है। इसमें मैंगो लस्सी, मैंगो टैंगो, मैंगो मिंट रायता, मैंगो पास्ता, रोस्टेड मैंगो राइस, मैंगो करी, मैंगो कोफ्ता, कच्चे आम की सब्जी, मैंगो मलाई रोल और मैंगो कुनाफा जैसे आकर्षक व्यंजन शामिल हैं।
मीडिया से बातचीत के दौरान होटल की क्यूलिनरी टीम ने मैंगो पास्ता और मैंगो मलाई रोल की लाइव कुकिंग डेमोंस्ट्रेशन भी दी, जिसमें इन विशेष व्यंजनों को तैयार करने की तकनीक और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया गया।
होटल के जनरल मैनेजर मनिंदरजीत सिंह सिब्बल ने बताया कि फेस्टिवल में उपयोग किए जाने वाले आम 11 एकड़ के ऑर्गेनिक फार्म से सीधे लाए जाते हैं, जहां किसी भी प्रकार के रासायनिक कीटनाशक का प्रयोग नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि ‘फार्म टू फोर्क’ अवधारणा के तहत मेहमानों को ताजे, प्राकृतिक और स्वादिष्ट आम परोसे जाते हैं, साथ ही टिकाऊ खेती को भी बढ़ावा मिलता है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में शुरू हुआ यह मैंगो फेस्टिवल आज होटल के प्रमुख वार्षिक आयोजनों में शामिल हो चुका है और ट्राइसिटी के लोगों से हर वर्ष शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त करता है।
फेस्टिवल में दशहरी, लंगड़ा, देसी, अल्फांसो, अमरपाली और तोतापुरी सहित कई लोकप्रिय किस्मों के आमों से विशेष व्यंजन तैयार किए जाएंगे।
जूनियर सू-शेफ योगेश रावत और उनकी टीम ने भी मिंटी मैंगो, मैंगो टैंगो, मैंगो लस्सी, थाई मैंगो सलाद, मैंगो कोफ्ता, कच्चे आम की सब्जी और मैंगो कुनाफा जैसी सिग्नेचर रेसिपी का लाइव प्रदर्शन किया।
होटल प्रबंधन के अनुसार, यह फेस्टिवल चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला और जीरकपुर के फूड लवर्स को मौसमी ऑर्गेनिक आमों पर आधारित अनूठा डाइनिंग अनुभव प्रदान करेगा। दो लोगों के भोजन की अनुमानित कीमत टैक्स सहित लगभग 1,200 रुपये रखी गई है।
आरक्षण के लिए 85588-85554 पर संपर्क किया जा सकता है
वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में 17 से 26 जुलाई तक सजेगा 11वां मैंगो फेस्टिवल
