चंडीगढ़: पंजाबी लेखक सभा चंडीगढ़ द्वारा इस रविवार 14 जून को श्रोमणि नाटककार दविंदर दमन के शाहकार नाटक ‘कतरा कतरा ज़िन्दगी’ का नाट्य पाठ सुबह साढ़े दस बजे पंजाब कला भवन चंडीगढ़ में पंजाब कला परिषद के सहयोग से करवाया जा रहा है I नाट्य पाठ दविंदर दमन व उनकी पत्नी प्रसिद्ध अदाकारा जसवंत दमन द्वारा किया जायेगा I
नामवर रंगकर्मी डॉ. साहिब सिंह एवं विख्यात निर्देशक शबदीश इस अवसर पर विशेष बातचीत करेंगे I
पंजाबी लेखक सभा ने शहर के कला प्रेमियों का आह्वान किया है कि वे इस खूबसूरत नाट्य पाठ का आनंद अवश्य उठाएं I
