बिहार फाउंडेशन पंचकूला चैप्टर (बिहार सरकार की पहल) द्वारा बिहार दिवस पर बिहारी परिवार मिलन उत्सव का भव्य कार्यक्रम धूम धाम से आयोजन होगा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए रंजु प्रसाद चेयरमैन
(I.Po.S (सेवानिवृत्त), पूर्व CPMG, हरियाणा )
ने बताया की यह कार्यक्रम 29 मार्च 2026, रविवार को पल्लवी ग्रैंड होटल, सेक्टर-5, पंचकूला में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बिहार फाउंडेशन के संरक्षक डॉ. एस. एस. प्रसाद (IAS रिटायर्ड
पूर्व गृह सचिव, हरियाणा)
के मार्गदर्शन मे आयोजित होगा इस अवसर पर
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि
श्रीमती बंतो कटारिया
हरियाणा बीजेपी की स्टेट वाइस प्रेसिडेंट और
विशिष्ट अतिथि श्री अजय मित्तल (जिला अध्यक्ष BJP) और श्री कुलभूषण गोयल (पूर्व मेयर, पंचकूला) होंगे
इस कार्यक्रम मे बिहारी लोक गीत, लोक नृत्य व लाइव बैंड म्यूजिक का शानदार आयोजन होगा
इसके साथ ही विशेष तौर पर पारंपरिक बिहारी व्यंजन (लंच) की व्यवस्था भी रहेगी।
