चंडीगढ़: एच.एस. लक्की, अध्यक्ष चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शिष्टाचार भेंट की।
सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी अपनी दो दिवसीय शिमला यात्रा के बाद आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे। इसी दौरान एच.एस. लक्की ने उनसे मुलाकात कर चंडीगढ़ के मौजूदा राजनीतिक हालातों पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर लक्की ने आगामी नगर निगम चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की तैयारियों और गतिविधियों की जानकारी भी राहुल गांधी को दी। उन्होंने शहर से जुड़े विभिन्न संगठनात्मक और जनहित के मुद्दों को भी उनके समक्ष रखा।
राहुल गांधी ने लक्की की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और संगठन को और मजबूत करने तथा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।
पॉइंटर:
