रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और किल्लत के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

चंडीगढ़: रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और लोगों को गैस सिलेंडर प्राप्त करने में आ रही भारी दिक्कतों के विरोध में आज चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा बापूधाम कॉलोनी में वाल्मीकि धर्मशाला के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व H. S. Lucky, अध्यक्ष, Chandigarh Pradesh Congress Committee ने किया।

इस रोष प्रदर्शन का आयोजन चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष Sumanlata Vaidya के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कॉलोनीवासियों, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी और सिलेंडरों की कमी को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए H. S. Lucky ने कहा कि केंद्र की Government of India जनता को गुमराह कर रही है। एक ओर सरकार यह दावा कर रही है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है और स्थिति सामान्य है, जबकि दूसरी ओर रसोई गैस सिलेंडर के दामों में ₹60 की बढ़ोतरी कर आम जनता की जेब पर सीधा बोझ डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई से जूझ रही जनता पर यह फैसला और अधिक अन्यायपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात में आम लोगों को गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। पहले जहां सिलेंडर के लिए लगभग 15 दिन का वेटिंग पीरियड होता था, उसे बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

H. S. Lucky ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस संकट का सही आकलन नहीं किया और न ही जमीनी स्तर पर इसकी प्रभावी निगरानी की जा रही है। इसके कारण गैस सिलेंडरों की सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन से मांग की कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर तुरंत सख्ती से रोक लगाई जाए और गैस एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर रसोई गैस की सप्लाई को सुचारू बनाया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष Sumanlata Vaidya ने भी केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि महंगाई और आवश्यक वस्तुओं की किल्लत से सबसे अधिक प्रभावित महिलाएं और गरीब परिवार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस आम जनता की आवाज बनकर ऐसे जनविरोधी फैसलों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।

कार्यक्रम में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष Raideep Sidhu, जेपी, मनोज, लारा, अनिल, अनुज सहित कई कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share