- बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर हवन में आहुति दी और समाज व देश की सुख-समृद्धि तथा शान्ति की कामना की
पंचकूला : सेक्टर-20 स्थित बैकुंठ धाम परिसर में भैरों बाबा की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना, हवन तथा लंगर प्रसाद के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर हवन में आहुति दी और समाज व देश की सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना की। कार्यक्रम के बैकुंठ धाम के प्रधान एवं कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप गोयल ने पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए और भैरव बाबा की मूर्ति का अनावरण किया गया, जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। इसके बाद हवन एवं पूर्णाहुति का आयोजन किया गया, जिसमें मौजूद श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों ने आहुति डालकर धार्मिक अनुष्ठान को पूर्ण किया। हवन के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए लंगर प्रसाद की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजित समारोह में कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप गोयल की अध्यक्षता में मूर्ति स्थापना का आयोजन संपन्न हुआ इस मौके पर रमाकांत भारद्वाज विभाग संघ चालक विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे जबकि अतिथियों में हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी अध्यक्ष अजय मित्तल, तेजिंदर गुप्ता टोनी जिला उपाध्यक्ष, युवा प्रदेश अध्यक्ष योगिंदर शर्मा, दीपक गर्ग, अनीष अग्रवाल, रुपाली जैन, विनीत जैन, संजय गर्ग, अनिल थापर, बेनु राव, अमित जिंदल, प्रदीप गर्ग, अजय कुंडल्स, संजय आहूजा, नवीन गर्ग, युवराज कौशिक, प्रमोद वत्स, अजय शर्मा, विशाल सेठ, परमजीत कौर,अनुराधा वर्मा, वैभव मनचंदा, ओमप्रकाश देवीनगर, दिनेश चौहान, डॉ सिसोदिया, उमेश सूद, है कौशिक, नरेंद्र लुभाना, सुनीत सिंगला, सुखबीर पुनिया, राकेश गुप्ता के चंदन, ब्रिज लाल गर्ग, , महिला जिला अध्यक्ष अनुराधा पूरी और सुशीला गर्ग, ऋतु गोयल, सीबी गोयल, अमित गोयल, सुरिंदर गोयल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पूर्व विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि भैरों बाबा की मूर्ति स्थापना से इस पवित्र स्थल की धार्मिक महत्ता और भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि बैकुंठ धाम पंचकूला में श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है और यहां होने वाले ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिकता और संस्कारों को मजबूत करते हैं। उन्होंने प्रदीप गोयल और उनके परिवार की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग से यहां पहले भी कई धार्मिक कार्य और मूर्तियों की स्थापना हो चुकी है।
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी ने कहा कि भैरों बाबा की स्थापना केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि समाज को एकजुट करने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों से जोड़ते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि बैकुंठ धाम परिसर के निर्माण और विकास में समाजसेवी प्रदीप गोयल और उनके परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके प्रयासों से यह स्थान आज पंचकूला में धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन गया है।
समाजसेवी प्रदीप गोयल ने बताया कि भैरों बाबा की मूर्ति स्थापना विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में श्रद्धा, सेवा और एकता की भावना को मजबूत करते हैं।
समारोह के दौरान बैकुंठ धाम के पधान प प्रदीप गोयल ने परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया एवं सभी के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे, ताकि वे श्रद्धा और भक्ति के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकें। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भैरों बाबा के जयकारों के साथ अपनी आस्था प्रकट की।
