इनरव्हील क्लब मोहाली सिम्फनी के कार्यो को चेयरमैन ने सराहा

मोहाली ( )इनरव्हील क्लब ऑफ मोहाली सिम्फनी चेयरमैन पूजा गोयल ने इनरव्हील क्लब मोहाली सिम्फनी के कार्यों की समीक्षा की। निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन ने क्लब की सालभर की गतिविधियों का जायजा लिया।
इस कार्यक्रम में क्लब की चेयरमैन पूजा गोयल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं। क्लब की अध्यक्ष अमिता अरोड़ा ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया, जबकि पूर्व क्लब प्रेसिडेंट रंजनदीप गिल ने तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसे क्लब की कोषाध्यक्ष संध्या मलिक और नीलिमा अरोड़ा ने मधुर स्वर में प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष अमिता अरोड़ा ने की। मंच का संचालन संगीता अग्रवाल ने किया इस अवसर पर चेयरमैन को क्लब की अध्यक्ष अमिता अरोड़ा ने कॉलर पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद क्लब की सभी महिलाओं ने दीप प्रज्वलन कर क्लब का गीत गाया। इसके बाद सचिव भावना पूरी ने क्लब के कार्यों का ब्योरा मंच से दिया।
इस मौके पर क्लब के सभी सदस्य रंग-बिरंगे परिधानों में आए

क्लब की सेक्रेटरी भावना पुरी ने साल भर की गतिविधियों और प्रोजेक्ट्स की जानकारी सभी के साथ साझा की और क्लब के सामाजिक कार्यों के बारे में बताया

अध्यक्ष अमिता अरोड़ा ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि मोहाली सिंफनी क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लगातार काम करता रहा है और आगे भी ऐसे कार्य जारी रहेंगे। चेयरमैन पूजा गोयल ने क्लब की गतिविधियों की सराहना करते हुए कार्यकारी कमेटी को अपने सुझाव भी दिए।

इस अवसर पर क्लब की ओर से कुछ सामाजिक कार्य भी किए गए। पिछले तीन वर्षों से क्लब एक जरूरतमंद बुजुर्ग दंपति को राशन दे रहा है और इस मौके पर भी उन्हें मासिक राशन प्रदान किया गया। इसके अलावा जयंती माजरी स्कूल को विद्यार्थियों की पढ़ाई में मदद के लिए एक प्रिंटर दिया और मसोल गांव में क्लब द्वारा चलाए जा रहे सिलाई केंद्र के लिए दो सिलाई मशीनें भी दी गईं, जिससे लड़कियों को सिलाई सीखने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन संगीता सूद ने क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए सभी का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम उपरांत लंच दिया गया

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share