टैगोर थिएटर में खूबसूरत ग़ज़ल गायकी का आयोजन

चण्डीगढ़ में एक संध्या ग़ज़ल गायकी के नाम. सृजन संस्था के संस्थापक, प्रसिद्ध लेखक व नाटककार, डा धर्म स्वरूप गुप्त की चोहदवीं पुण्यतिथि के अवसर पर सृजन – एन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिविटी, द्वारा शहर की युवा पीढ़ी में ग़ज़ल गायकी के प्रति दिलचस्पी और रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से आज टैगोर थिएटर में खूबसूरत ग़ज़ल गायकी का आयोजन किया गया जिसमें शहर के प्रसिद्ध संगीतकार और सृजन के अध्यक्ष सोमेश जी के निर्देशन में शहर के युवा कलाकारों ने मशहूर ग़ज़ल गायक श्री जगजीत सिंह और चित्रा सिंह जी की शानदार ग़ज़लों को गा कर शाम का माहौल ग़ज़लमय कर दिया। इस शानदार साहित्यिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री एच आर संरगल ( आई ए ए एस रिटायर्ड ), गैस्ट आफ आनर श्रीमती निर्मल सूद और श्री मुनेश्वर जैन थे। श्रीमती निर्मल सूद ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत वन्दे मातरम की प्रस्तुति के साथ हुई। विभिन्न कलाकारों द्वारा अपनी अपनी शानदार प्रस्तुति दी गयी
हे राम – समूह
ये तेरा घर ये मेरा घर – गीता शर्मा एवं सोमेश
ये दिल ये पागल दिल मेरा – सोमेश
धड़कनों में अजीब दलदल है – कुशिका एवं सोमेश
हंस के बोला करो – नेहा राज वसन एवं सोमेश
कल चोहदवीं की रात थी – सोमेश
बहुत दिल से शरारत कर रहे हो – सुप्रिया एवं सोमेश
पहले तो अपने दिल की – पल्लवी एवं सोमेश
मेरे जैसे बन जाओगे – सुप्रिया एवं सोमेश
अगर हम कहें और वो मुस्कुरा दें – नेहा राज वसन एवं सोमेश
तुम को देखा तो ये ख्याल आया- साहिब नूर एवं सोमेश
कोठे ते आ माईया – कुशिका एवं सोमेश
चुपके-चुपके रात दिन आंसू बहाना याद है – सोमेश
बहुत पहले से उन के कदमों की- पल्लवी एवं सोमेश
उस मोड़ से शुरू करें – साहिब नूर एवं सोमेश
किया है प्यार जिसे हम ने – गीता शर्मा एवं सोमेश
मंच का शानदार और सफल संचालन उमा उझावन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति पर सृजन संस्था के अध्यक्ष सोमेश जी ने सभी अतिथियों और श्रोताओं का धन्यवाद किया।
इस साहित्य कार्यक्रम में भारी संख्या में चण्डीगढ़ के जागरूक श्रोताओं ने भाग ले कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और युवा प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाया। सृजन संस्था लगातार शहर की युवा पीढ़ी में साहित्यिक गतिविधियों के प्रति दिलचस्पी एवं रुचि बढ़ाने के लिए साल भर बहुत से साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share