इंडियन नेशनल लोकदल का आरोप: भाजपा–कांग्रेस नगर निगम चुनाव टालना चाहती हैं

पंचकूला/चंडीगढ़।
इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष पंचकूला शहरी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हरियाणा में नगर निगम चुनाव टलवाना चाहती हैं।

मनोज अग्रवाल का कहना है कि अप्रैल में पश्चिम बंगाल में संभावित विधानसभा चुनाव होने हैं और दोनों राष्ट्रीय दलों को आशंका है कि वहां के चुनाव परिणाम उनके पक्ष में नहीं आ सकते। उनका आरोप है कि पश्चिम बंगाल के नतीजों का असर हरियाणा में होने वाले नगर निगमों, नगर परिषदों और नगरपालिकाओं के चुनाव पर न पड़े, इसलिए यहां के चुनाव मई–जून तक टालने की रणनीति बनाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि यदि मंशा साफ होती तो मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) कार्यकाल समाप्त होने से दो महीने पहले भी नोटिफाई की जा सकती थी। अग्रवाल ने मांग की कि चुनाव समय पर कराए जाएं ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।

इनेलो नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव टालना जनता के अधिकारों का हनन है और इससे स्थानीय निकायों के विकास कार्यों पर भी असर पड़ सकता है।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share