होटल पल्लवी में आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र भेंट, सफलता का श्रेय माता-पिता और ईश्वर को दिया
ट्राईसिटी में ज्योतिष और पामिस्ट्री के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके ज्योतिष आचार्य नवदीप मदान अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। शहर में आयोजित होने वाले ज्योतिष सम्मेलनों में उनकी उपस्थिति लगभग अनिवार्य मानी जाती है। अपनी विद्या के सटीक ज्ञान और जनसेवा की भावना के कारण उन्होंने न केवल इस क्षेत्र में प्रतिष्ठा अर्जित की है, बल्कि अनेक लोगों को इस विद्या से जोड़कर उनका मार्गदर्शन भी किया है।
नवदीप मदान ने ज्योतिष विद्या का सदुपयोग करते हुए लोगों को ग्रहों की पीड़ा से मुक्ति और जीवन में स्थिरता एवं सम्मान प्राप्त करने के उपाय बताए हैं। उन्होंने ज्योतिष आचार्य की कक्षाएं संचालित कर अनेक विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया, जिन्होंने आगे चलकर स्वयं के साथ-साथ समाज का भी मार्गदर्शन किया।
हाल ही में होटल पल्लवी में अंकिता राजीव शर्मा द्वारा आयोजित एक मेगा इवेंट में नवदीप मदान को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि नवदीप मदान ज्योतिष जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं, जो सनातन परंपरा और ज्योतिष विद्या का परचम लहरा रहे हैं।
इस संबंध में बातचीत के दौरान मृदुभाषी नवदीप मदान ने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर एवं अपने माता-पिता के आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा कि वह जो भी हैं, वह माता-पिता के संस्कारों और ईश्वर की कृपा का परिणाम है।
नवदीप मदान का मानना है कि ज्योतिष एक प्राचीन एवं प्रभावशाली विद्या है, जिसके कई प्रारूप हैं। उन्होंने बताया कि रत्न धारण करना भी इसका एक महत्वपूर्ण अंग है और उनके द्वारा सटीक अभिमंत्रित रत्न प्रदान किए जाते हैं। उनका कहना है कि यदि ज्योतिषीय उपायों और रत्नों का सही ढंग से उपयोग किया जाए, तो व्यक्ति न केवल स्वयं के जीवन को बेहतर बना सकता है, बल्कि अपने संपर्क में आने वाले लोगों के जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।
