चंडीगढ़ में श्री शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

चंडीगढ़, 5 फरवरी
श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन 11 फ़रवरी तक श्री बाबा बालक नाथ मंदिर, सेक्टर 29 ए, चंडीगढ़ में किया जा रहा है। कथा का समय प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक रहेगा। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक श्री गोपाल शुक्ल जी महाराज द्वारा किया जा रहा है। इस पावन आयोजन के मुख्य यजमान जोत्सना शर्मा जी एवं मंदिर सभा के सभी कार्यकारिणी सदस्य हैं।
कथा के शुभारंभ अवसर पर आज भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा सेक्टर 30 स्थित शिव शक्ति मंदिर से प्रारंभ होकर कथा स्थल सेक्टर 29 ए स्थित श्री बाबा बालक नाथ मंदिर पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु “हर-हर महादेव” के जयकारों के साथ भक्ति में लीन नजर आए, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
कलश यात्रा के उपरांत शिव माहात्म्य की कथा का गायन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। आयोजकों के अनुसार, कथा के दौरान प्रतिदिन भगवान शिव की महिमा, लीला एवं जीवन दर्शन से जुड़ी प्रेरणादायी कथाओं का वर्णन किया जाएगा।
आयोजक मंडल ने सभी शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share