सुर सरगम कला मंच द्वारा धर्मेन्द्र जी की स्मृति में 8 फरवरी को संगीत संध्या

चंडीगढ़:
सुर सरगम कला मंच, चंडीगढ़ की ओर से आगामी 8 फरवरी को जाने-माने महान अभिनेता श्री धर्मेन्द्र जी की स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप एक संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गवर्नमेंट आर्ट गैलरी, सेक्टर-10, चंडीगढ़ में दोपहर 2:30 बजे से प्रारंभ होगा।

कार्यक्रम के दौरान श्री धर्मेन्द्र जी से जुड़ा प्रश्नोत्तरी (क्विज़) सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें सही उत्तर देने वालों को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही उनकी फिल्मों के चुनिंदा दृश्य भी दर्शकों को दिखाए जाएंगे।

यह संपूर्ण कार्यक्रम निःशुल्क रहेगा और आमजन के लिए खुला होगा।
मुख्य अतिथि के रूप में डेरा बस्सी के प्रसिद्ध समाजसेवी श्री गुरदर्शन सिंह सैनी उपस्थित रहेंगे। जबकि भाजपा मोहाली क्षेत्र के उपाध्यक्ष श्री अनुज अग्रवाल एवं यादगार-ए-रफ़ी सोसाइटी के अध्यक्ष श्री बी.डी. शर्मा विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. भारत भूषण शर्मा एवं क्विज़ मास्टर किशोर कुमार शर्मा द्वारा किया जाएगा।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share