चंडीगढ़।
जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) चंडीगढ़ चैप्टर एवं यूथ विंग द्वारा जीतो बिज़नेस नेटवर्किंग (JBN) चंडीगढ़ के शुभारंभ अवसर पर आयोजित बिज़नेस नेटवर्किंग कार्यक्रम “आरंभ (AARAMBH)” शुक्रवार को द ललित, चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 150 से अधिक जैन उद्यमियों, व्यवसायियों एवं प्रोफेशनल्स ने भाग लिया।
इस अवसर पर माननीय राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जीतो चंडीगढ़ चैप्टर एवं यूथ विंग के पदाधिकारियों ने उनका सम्मान एवं अभिनंदन किया। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि JITO बिज़नेस नेटवर्क (JBN) आपसी सहयोग, नैतिक व्यापार और सशक्त नेटवर्किंग के माध्यम से नए व्यावसायिक अवसर सृजित करेगा तथा युवा उद्यमियों और MSME सेक्टर को मजबूती प्रदान करेगा।
कार्यक्रम का आयोजन जीतो चंडीगढ़ चैप्टर के चेयरमैन श्री लोकेश जैन, उपाध्यक्ष श्री धर्म बहादुर जैन एवं श्री महावीर जैन, मुख्य सचिव श्री सुनील जैन, संयुक्त सचिव श्री समीर जैन, कोषाध्यक्ष श्री सुधीर जैन तथा यूथ विंग से श्री अक्षीत जैन और श्री सम्यक जैन के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर JBN चंडीगढ़ चैप्टर का औपचारिक शुभारंभ किया गया। JBN का उद्देश्य जैन उद्यमियों एवं प्रोफेशनल्स को एक संगठित और भरोसेमंद बिज़नेस नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है।
JBN चंडीगढ़ चैप्टर का संचालन श्री आकाश जैन (कन्वीनर) एवं श्री अजय जैन (को-कन्वीनर) करेंगे, जबकि रेफरल एवं इंस्पायर ग्रुप में श्री मनीष जैन, सुश्री रूपल जैन एवं श्री अक्षय जैन अपनी जिम्मेदारियाँ निभाएंगे।
“आरंभ” कार्यक्रम जीतो चंडीगढ़ चैप्टर एवं यूथ विंग की एक सशक्त पहल के रूप में सामने आया, जिसने जैन समाज के व्यापारिक नेटवर्क को नई दिशा देने का कार्य किया।
