ग्राम दरिया, चंडीगढ़ में वीर बाल दिवस पर साहिबज़ादों की शहादत को नमन

चंडीगढ़। ग्राम दरिया, चंडीगढ़ में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत कुमार गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वीर बाल दिवस गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबज़ादों की महान शहादत की स्मृति में मनाया जाता है।

इस अवसर पर श्री गौतम ने साहिबज़ादों के अदम्य साहस, बलिदान और धर्म की रक्षा हेतु दिए गए सर्वोच्च त्याग पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने देश के लोकप्रिय पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस पर उनके संघर्षपूर्ण जीवन, राष्ट्रसेवा और देश को सशक्त बनाने में दिए गए योगदान को भी याद किया।

कार्यक्रम का आयोजन पार्षद नगर निगम चंडीगढ़ सरदार धर्मेंद्र सिंह सैनी द्वारा, भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के दिशा-निर्देशानुसार किया गया।

इस मौके पर वार्ड नंबर 9 के मंडल प्रधान सतीश शुक्ला, दीनदयाल उपाध्याय जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सैनी, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अरुण सूद, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, प्रदेश मंत्री शशि शंकर तिवारी, भाजपा चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष भारत कुमार, शक्ति प्रसाद देवशाली, नरेश पांचाल, अरुणदीप जी, बलजीत सिंह सिद्धू, श्रीमती प्रभा देवी, श्रीमती सुषमा, श्री राजेश, विशाल सिंह, दीपू, नंद कुमार यादव, करण यादव, अजय पांडे, इंद्रजीत सिंह, जसवीर सिंह, कुलदीप सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार वार्ड नंबर 9 के मंडल प्रधान श्री सतीश शुक्ला ने व्यक्त किया।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share