अग्रवाल सभा, चंडीगढ़ (सेक्टर-30) की मासिक बैठक सम्पन्न, नए पदाधिकारियों की घोषणा

सर्वसम्मति से मंगत राम बंसल बने प्रधान, सुनील गुप्ता महासचिव और अनिल गोयल कोषाध्यक्ष नियुक्त

चंडीगढ़। अग्रवाल सभा, चंडीगढ़ (सेक्टर-30) की मासिक बैठक आज सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री सतपाल गुप्ता ने की। संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श के बाद सभा ने सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों की घोषणा की।

सभा के अनुसार, श्री मंगत राम बंसल को प्रधान, श्री सुनील गुप्ता को महासचिव तथा श्री अनिल गोयल को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इस अवसर पर सभा के सभी सदस्यों ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के हित में मिलकर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share