आज प्रदेश अध्यक्ष एच एस लक्की ने राजीव गांधी भवन सैक्टर 35, चंडीगढ़ में हाजी मुहम्मद यूनूस अंसारी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश सचिव
नियुक्त किया जो पहले कांग्रेस के माइनॉरिटी डिपार्टमेंट चंडीगढ़ में उपाध्यक्ष थे उन्होंने ने पार्लियामेंट इलेक्शन में कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत शिद्दत से काम किया था।
प्रदेश महासचिव हाजी ज़ाहिद परवेज़ खान ने कहा है हाजी मुहम्मद यूनूस अंसारी जी पहले से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं वह एक समाजसेवी भी है और सभी समुदायों में पकड़ रखते हैं, नूरानी मस्जिद बापूधाम सैक्टर 26 के करीब 15 साल से मुतवल्ली है, उनकी अल्पसंख्यक समुदाय में अच्छी पकड़ है,उन्हें प्रदेश कांग्रेस में लेना प्रदेश अध्यक्ष एच एस लक्की की दूरदर्शी सोच है,आने वाले कारपोरेशन के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिए में फायदेमंद होगा।
हाजी मुहम्मद यूनूस अंसारी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश सचिव नियुक्त किया
