चंडीगढ़,( )सेवा धाम सेक्टर 29 चंडीगढ़ में “ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम 2019 एवं नियम 2020” पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्या देवी चैरिटेबल ट्रस्ट, राष्ट्रीय समाज रक्षा संस्थान (NISD) एवं सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। उद्घाटन सत्र में अतिथियों ने समाज में ट्रांसजेंडर समुदाय की समान भागीदारी और अधिकार सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के प्रथम तकनीकी सत्र में सुश्री रवीना बड़िहा, राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर परिषद, भारत सरकार की सदस्य, ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक योगदान पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात सुश्री रवीना बड़िहा, मोहनी महंत एवं नव्य साहू ने मिलकर ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम 2019 एवं नियम 2020 पर विस्तृत चर्चा की और समुदाय के लिए इस कानून की महत्ता समझाई।
कार्यक्रम मे महंत रवीना गुरु माँ ने सरकार से अपील की है की प्रधानमंत्री आवास योजना मे
ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को भी मकान मिलना चाहिए और हर शहर मे ट्रांसजेंडर के लिए अलग से टॉयलेट होना चाहिए और “ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम 2019 एवं नियम 2020 चर्चा की और ट्रांसजेंडर की जगह मंगलामुखी शब्द की सराहना की
और बताया की सदा ही मंगल करने वाले ही मगल मुखी जो की पुराने समय मे भी इसी नाम से जाने जाते रहे है
महंत नवीन सरहदी पीठधिश्वर श्री बाल्मीकि शक्ति पीठ ने
कार्यक्रम मे ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक योगदान पर प्रकाश डाला और हमें सब को मिलकर ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम 2019 एवं नियम 2020 पर विस्तृत चर्चा कर अपने सम्पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया और ट्रांसजेंडर की जगह मंगलामुखी शब्द की सराहना की
शुश्री प्रीत ने ट्रांसजेंडर को आ रही दिकतों को करुणा भरी भावनाओ से बताया की परमात्मा के बनाये हुए यह हमारा समाज है जिसे सिर्फ आप की रेस्पेक्ट की जरूरत है
मोहनी महंत (जज पैनल मेंबर नैशनल लोक अदालत) ने बताया की अपना हक़ लेने के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है और सविधान का ज्ञान होना जरुरी है उन्होंने बताया की मनसा फाउंडेशन वेलफेयर सोसाइटी के नाम से संस्था चला रही जिसमें हर वर्ष 25 ट्रांसजेंडर बच्चों कम्प्यूटर की शिक्षा देकर उनको नौकरी लगाने का काम करती है
होना चाहिए और “ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम 2019 एवं नियम 2020 पर अपने विचार दिए
अगले सत्र में श्री अशोक सिन्हा, राष्ट्रीय सेवा भारती, नई दिल्ली ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए विभिन्न हितधारकों की भूमिका एवं जिम्मेदारियों पर विचार रखे।
इसके अतिरिक्त राजिंदर जैन ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में विशेष संबोधन श्री रिशिपाल दडवाल जी, अध्यक्ष विद्या देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रतिनिधियों, छात्रों और गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की और सामूहिक रूप से समाज में समानता एवं गरिमा आधारित जीवन के लिए ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ खड़े होने का संकल्प लिया। इस अवसर पर, प्रदीप गोयल, त्रिलोकी नाथ गोयल,अजय गाँधी,राजिंदर जैन,एडवोकेट सतीन्दर सिंह, एडवोकेट गीतांजलि वाधवा, राजकुमार शर्मा सहित सेवा भारती के समस्त कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम उपरांत भोजन प्रसाद वितरित किया गया
