वनवासी कल्याण आश्रम पंजाब (चंडीगढ़ महानगर) ने मनाया हार्ट डे

चंडीगढ़, 28 सितंबर ।वनवासी कल्याण आश्रम पंजाब (चंडीगढ़ महानगर) महिला आयाम ने लिवासा हॉस्पिटल के साथ मिलकर आज हार्ट डे मोहाली के सेक्टर —70 मे मनाया । जिसमें ट्राइसिटी के गणमान्य वक़्तिओं के साथ चंडीगढ़ महानगर के पालक श्री गिरधारी लाल जिंदल जी ( मुख्य अथिति ), अध्यक्ष श्री संदीप कंसल जी , एडवोकेट प्रांत प्रचार प्रसार के सह प्रमुख श्री आनंद रोहिल्ला जी एडवोकेट, सह प्रमुख, प्रचार प्रसार, वनवासी कल्याण आश्रम, पंजाब , श्रीमती सरगुन अरोड़ा जी ( विशेष अथिति ) थे । अन्य कार्यकर्ता रेखा रावत जी , रुचि कपूर जी , अरुणा शर्मा जी व टीम ,गरिमा गुप्ता जी भी शामिल रही ।

श्री गिरधारीलाल जी ने वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यों भी प्रकाश डाला। आश्रम में नए महिला सदस्यों के जुड़ने के लिए स्वागत किया। इस मौके चंडीगढ़ विभाग की महिला प्रमुख सरगुन अरोड़ा ने हार्ट डे पर आहवान किया आओ योग करे व खेलें जिससे हमारा शरीर व दिल ठीक रहे ।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share