चंडीगढ़:-चंडीगढ़ नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी ने मेयर हरप्रीत कौर बबला के
ब्रिक्स समिट्स को लेकर नगर निगम सेक्रेटरी से दौरे की विस्तृत जानकारी मांगी है।
सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी ने आर टी आई डाल नगर निगम सेक्रेटरी से मेयर के रूस दौरे पर सवाल खड़े किए है। उन्होंने सेक्रेटरी से जानकारी मांगते हुए पूछा है कि :-
1. क्या यह नगर निगम चंडीगढ़ का आधिकारिक दौरा है या मेयर का निजी दौरा है?
2. इस दौरे पर कुल कितना खर्च हुआ और खर्च किसकी तरफ से वहन किया गया है?
3. ब्रिक्स द्वारा चंडीगढ़ नगर निगम को भेजे गए निमंत्रण की प्रति और महापौर के साथ जाने वाले अधिकारियों की संख्या।
4. ब्रिक्स दौरे में भाग लेने के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्वीकृत/अनुमोदित अवकाश की प्रति प्रदान करें।
5. दस्तावेजी प्रमाण ब्रिक्स द्वारा आयोजित महापौर के दौरे से संबंधित हैं।
