कमर्शियल गैस की किल्लत से बढ़ी महंगाई, रेस्टोरेंट-ढाबों से लेकर रसोई तक पड़ा असर

chandigarh

कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति ठप होने और गैस के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट, ढाबों, होटलों तथा घरों की रसोइयों में महंगाई का दोगुना तड़का लग गया है। रिफाइंड ऑयल के दाम भी 10 से 20 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। दूध प्रोसेसिंग के क्षेत्र में केवल अमूल के पास ही बिजली चालित प्लांट है, जबकि अधिकांश छोटी कंपनियां अभी भी एलपीजी पर निर्भर हैं। इससे उनकी उत्पादन लागत में भी बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, पानी की छोटी बोतलों की एक पेटी की कीमत में भी करीब 20 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है। पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले पॉलीथिन और पॉलीप्रोपलीन की कीमतों में भी तेज उछाल आया है, जो 80 से 90 रुपये प्रति किलो तक महंगे हो गए हैं।

Please follow and like us:
Pin Share
YouTube
Pinterest
LinkedIn
Share