भाजपा और मेयर ने लोकतंत्र की हत्या की है नगर निगम को शर्मसार किया है। चुने हुए पार्षदों की आवाज को दबाने के लिए मार्शल बुलाकर जबरदस्ती असंवैधानिक तरीके से नगर निगम की हाउस की मीटिंग से बाहर निकाल दिया। नगर निगम के इतिहास में ये काला दिन के रूप में देखा जाएगा। पार्षद महज अपने सवाल रखना चाहते थे जोकि उनका लोकतांत्रिक अधिकार था जिसे रोका गया वो मणिमाजरा की जमीन में हो रहें नियमो की अनदेखी के बारे में अपनी बात रखना चाहते थे उन्हें रखने नहीं दी गई और सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी, डिप्टी मेयर तरुणा मेहता, पार्षद प्रेमलता ओर सचिन गालव को हाउस की मीटिंग से सस्पेंड कर दिया क्यूंकि मकसद उनकी आवाज को दबाना था। मणिमाजरा की जमीन की नीलामी को लेकर आवाज उठ रही है और कांग्रेस पार्टी किसी भी तरह के घोटाले की आहट पर चुप नहीं बैठेगी। जनता और शहर की आवाज बेखौफ होकर उठाती रहेगी।
Related Posts
सनातन सात्विक स्वर संवाद में तंत्री सम्राट पंडित सलिल भट्ट ने साकार किए रामायण के प्रसंग.
Chandigarh सात्विक वीणा के रचयिता तंत्री सम्राट पंडित सलिल भट्ट द्वारा प्रतिष्ठापित ‘सनातन सात्विक स्वर संवाद’, मे प्राचीन कला केंद्र, चंडीगढ़ और संस्कार भारती के सौजन्य से गुरु एम एल कौसर सभागार में , आज यहाँ सायं 6:30 बजे से अनूठा, अप्रतिम ‘श्री राम सम्वाद’ प्रस्तुत किया , जिसमें पंडित सलिल भट्ट श्री राम के […]
एच.एस. लक्की ने पर्यटन व्यय में पारदर्शिता की मांग की; पर्यटन उप-समिति द्वारा तत्काल समीक्षा का आह्वान
चंडीगढ़: प्रशासक की सलाहकार परिषद की कला, संस्कृति, पर्यटन एवं विरासत संरक्षण संबंधी वैधानिक समिति के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने चंडीगढ़ में पिछले तीन वित्तीय वर्षों के दौरान पर्यटन संबंधी गतिविधियों पर किए गए व्यय में पारदर्शिता और जवाबदेही के अभाव को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। चंडीगढ़ से माननीय सांसद श्री मनीष […]
रायन इंटरनेशनल स्कूल चंडीगढ़ ने अपना 26वां मिनीथॉन किया आयोजित
चंडीगढ़:–रायन इंटरनेशनल स्कूल चंडीगढ़ ने आज रायन इंटरनेशनल स्पोर्ट्स क्लब के तहत स्कूल के पास अपना 26वां मिनीथॉन आयोजित किया। आदरणीय चेयरमैन सर डॉ. ए. एफ. पिंटो के “स्पोर्ट्स” विज़न के साथ तालमेल बिठाते हुए, यह कार्यक्रम रायन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस का एक सालाना फीचर है। ट्राईसिटी और पंजाब क्षेत्र के 29 अलग-अलग स्कूलों के […]
